उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ जनपद मेरठ जिला कार्यकारिणी की बैठक राम सहाय इंटर कॉलेज में नरेश कुमार त्यागी प्रधानाचार्य मेजर आसाराम इंटर कॉलेज पांची की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर उमेश त्यागी ने बताया कि मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की गई वोटर लिस्ट में घोर अनियमिता है। शिक्षक और स्नातकों के वोट बनाए गए हैं, जिसका संगठन बाहरी स्तर पर विरोध करेंगे।