मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कचहरी स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की सफाई की। महापौर ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।