खरखौदा स्थित धीर खेड़ा औद्योगिक नगर स्थित फैक्टरी में रविवार देर रात्रि करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड, थाना पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह हापुड़ के पिलखुवा निवासी अंकित तायल की प्लास्टिक की कार्टून पट्टी बनाने की फैक्टरी है।