मेरठ के शारदा रोड क्षेत्र में शाम चार बजे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे दिन में केवल लगभग तीन घंटे ही बिजली मिली, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश जताते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। मौके पर राकेश गौड़, दीपक शर्मा, सुमित शर्मा, प्रतीक शर्मा, अमित गोयल, अमित गुप्ता और मनीष शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।