मेरठ में वाहन चोरी करने वाले 6 शातिर आरोपियों को लोहियानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल, 4 स्कूटी और बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि शातिर वाहन चोर गिरोह जिन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होते, उन जगहों पर टोपी लगाकर पहले रेकी करते थे, जिसके बाद 30 से 40 सेकंड में मास्टर की से बाइक चुरा लेते हैं। जिनको सस्ते में बेच देते थे और वाहनों को कटवा देते थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम अयान, आमिर, नौशाद, ज़ुबैर, जुनैद, शहीद हैं। एसपी सिटी ने बताया कि फरार कबाड़ी की तलाश भी की जा रही है।