हस्तिनापुर में न्यू ब्लॉक कॉलोनी के शांति चौराहे पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे। जहां पर मथुरा वृंदावन से आए कथावाचक नीलांशु दास महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म से जुड़ी लीलाओं का वर्णन किया।