देवाशीष योग ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा ने विश्व योग दिवस अभियान के तहत पंजाब और हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ क्षेत्रों में एक दिवसीय विशाल योग, प्राणायाम एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग और ध्यान की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया। इस दौरान आशीष शर्मा ने मानसिक तनाव और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति के लिए योग को प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने चिंतपूर्णी, ज्वाला जी और बगलामुखी धाम में दर्शन कर राष्ट्र एवं जनकल्याण के लिए विशेष संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और योग अभियान की सराहना की।