मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेरठ में कड़ी निगरानी की जा रही है। औघड़नाथ मंदिर परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से करीब 300 कैमरों के जरिए कांवड़ मार्ग और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से कांवड़ियों की आवाजाही, भीड़ की स्थिति और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी कैमरों के जरिए हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।