फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: न्यायाधीश कृष्ण पहल बोले- मरीज के आने और इलाज की पूरी गतिविधि का डॉक्यूमेंटेशन करें चिकित्सक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार मेडिकल लीगल कांफ्रेंस का आयोजन रविवार को हुआ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन मेडिको लीगल एंड एथिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजन हुआ। इसमें देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कानूनी प्रक्रियाओं और चिकित्सा से जुड़े विवादों के समाधान पर विचार रखे। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कृष्ण पहल ने कहा कि चिकित्सक प्रतिभावान होता है। लोग चाहते हैं कि वो चिकित्सक बने। ऐसे लोग भी हैं जो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तक बन गए, उनकी भी इच्छा थी कि वो चिकित्सक बनना चाहते थे। उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी कि मरीज के आने और इलाज की पूरी गतिविधि का डॉक्यूमेंटेशन करें। इससे भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें