भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को 9 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर नगर निगम कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपते हुए जल्द से जल्द समस्या को दूर करने की गुहार लगाई। संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश सूद व नवीन गेहरा ने कहा कि 100 आउटसोर्स स्वच्छता मित्रों की जगह मेरठ महानगर के मानक के अनुसार वाल्मीकि समाज के उन परिवारों को प्राथमिकता देते हुए जिनके घरों में एक भी या कोई भी रोजगार नहीं है, इस परिवार के सदस्य को रोजगार दिया जाए।