मेरठ में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शास्त्रीनगर सेक्टर-7 जैसी पॉश कॉलोनी में भी बारिश का पानी घरों के अंदर घुस गया और किचन-बेडरूम तक डूब गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में बनाए गए नालों की ऊंचाई अधिक होने के कारण गलियां नीची पड़ गई हैं, जिससे पानी नालों में जाने के बजाय सड़कों और घरों में भर गया। इससे लोगों के सामान को भी बड़े स्तर पर नुकसान हुआ।