मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर और महामंत्री विक्रांत गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुमित ग्रोवर, दिनेश जैन, विकास जैन, पंकज जैन, राहुल गुप्ता, अमित मित्तल, अतुलेश, सुधीर पाठक, दीपक सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।