फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होली के रंग को लेकर विवाद, महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पर किया हंगामा

Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Mar 2026 01:52 PM IST

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव में होली के रंग को लेकर शुरू हुआ विवाद तनाव में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट के साथ फायरिंग की घटना भी हुई। घटना के विरोध में एक पक्ष की महिलाएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंच गईं और वहां जमकर हंगामा किया। बताया गया कि अंशुल पत्नी सतेंद्र पाल के नेतृत्व में करीब आठ से दस महिला-पुरुष एसएसपी कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कने का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया और किसी बड़ी घटना को होने से रोक दिया। महिलाओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि पुलिस ने उनके पक्ष के लोगों को भी हिरासत में ले लिया। इसको लेकर वे कार्रवाई की मांग कर रही थीं। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें