दौराला में हाईवे पर आर्यवर्त अस्पताल के सामने पिकअप और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक खतौली के तिसंग निवासी बॉबीलाल और पिकअप का चालक मटौर गांव निवासी अनिल घायल हो गए। घायलों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां से ऑटो चालक की हालत गंभीर देख एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।