फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जीटीबी चैलेंजर ने जीता फाइनल, स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को रोमांचक मैच में दो रन से हराया

Mohd Mustakim Updated Thu, 02 Jul 2026 07:32 PM IST

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। यह मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच हुआ। इसमें जीटीबी चैलेंजर की टीम ने जीत प्राप्त की। जीटीबी चैलेंजर की ने 19.5 ओवर में 198 रन बनाए। सुभान ने 41, कबीर ने 40, देवांश ने 38 रन की पारी खेली। हरमन ने दो, आरव ने दो, गोल्डन व कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमन ने 45, अक्ष ने 40, अक्षय ने 40, कबीर ने 30 रन बनाए। सार्थक ने तीन, देव शर्मा ने दो, सुभान ने दो, साहिल ने एक विकेट लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सचिव जिला बार एसोसिएशन एडवोकेट आनंद कश्यप ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। हिमांशु, रजनी, कोमल, खुशबू, रोहित, कनिष्क आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जल्द ही टूर्नामेंट में सीनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें