मेरठ में ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन क्लब की ओर से मंगलवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कवयित्री कोमल रस्तोगी और कैंटोनमेंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद क्लब की फाउंडर शिखा गुप्ता के साथ सभी सदस्यों ने गायत्री मंत्र का सामूहिक गान किया। हरे-नारंगी परिधानों में पहुंचीं महिलाएं तीज महोत्सव में महिलाएं पारंपरिक हरे और नारंगी रंग के परिधानों में सजकर पहुंचीं। महिलाओं ने लोकगीतों पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत-संगीत और खेलों से सजा समारोह कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूनम सिंघल और भारती बंसल ने किया। आयोजन में शिखा गुप्ता, राधिका अत्रे, पूनम सिंघल, कनिका गोयल, रेनू बंसल समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।