मेरठ से सटे हस्तिनापुर में गंगा कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक दो हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि गंगा में समा चुकी है और करीब पांच हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। कटान से दस हजार से ज्यादा किसान प्रभावित हैं, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया।