बच्चा पार्क स्थित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति दिवस मनाया गया। जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहे। इस अवसर पर केपी सिंह, डॉ ईश्वर सिंह गंभीर, कवि सुमनेश, डॉ कमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।