लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। मेरठ में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसे लेकर अमर उजाला संवाददाता आशुतोष भारद्धाज ने कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जिटौली में किसानों से उनके मुद्दे जाने। इस दौरान किसानों ने कहा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होना, रोजगार और फ्री बिजली का वादा इस चुनाव में किसानों के बड़े मुद्दे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर वोट दिया जाएगा।