शास्त्रीनगर डी ब्लॉक स्थित बलेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा का विदाई समारोह मनाया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने फूल माला पहनकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक कुमार, नितिन कुमार, कुलभूषण शर्मा, अवनीश कुमार, नितिन आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रधानचार्य द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।