फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ललिता हत्याकांड में इंसाफ की मांग, पिता और भाई ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोठ गांव में छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में परिजन न्याय की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग में आवेदन देने के बाद लौटे पीड़ित पिता और भाई ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक केवल अंकुश नामक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों का कहना है कि घटना को लेकर अब तक उन्हें पूरी तरह न्याय नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस से शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अब तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। परिवार ने प्रशासन से शीघ्र न्याय और निर्धारित सहायता राशि दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें