कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2 सितंबर को एथलेटिक्स सीरीज-15 के तहत नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से करीब 425 एथलीट हिस्सा लेंगे। नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में जरूरी इक्विपमेंट उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते तैयारियों को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब प्रतियोगिता से पहले आवश्यक खेल उपकरण स्टेडियम में पहुंच गए हैं। विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलीट अलग-अलग स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। स्टेडियम में खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता को लेकर माहौल भी तैयार हो गया है।