संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय व विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।