आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शहर के प्रमुख कांवड़ मार्गों, घंटाघर स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम और बाबा औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू कराने, कैमरों का एंगल ठीक करने, पार्किंग और बैरिकेडिंग व्यवस्था मजबूत करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा बिजली के लटके तार और कैमरों के दृश्य में बाधा बन रही टहनियों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को जनसुनवाई स्थल को मिनी कंट्रोल रूम के रूप में विकसित कर नियमित निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।