मेरठ पुलिस-प्रशासन की परीक्षा के अंतिम दिन यानी शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो जाए, इस बात की तस्दीक करते हुए डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी सुबह से ही बाबा औघड़नाथ मंदिर में और उसके आस-पास निरीक्षण कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बाबा औघड़नाथ मंदिर में बने हाइटेक कंट्रोल रूम से बाबा औघड़नाथ मंदिर के आसपास और पूरे कांवड़ मार्ग को भी देखा।