प्रबुद्ध सेवा संस्थान द्वारा रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में "धर्मांतरण : समस्या एवं समाधान" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज व विशिष्ट अतिथि गोपाल ने विचार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से संवाद और सकारात्मक प्रयासों पर बल दिया। इस मौके पर संस्था के जिला अध्यक्ष विनोद भारती, रजनीश प्रकाश त्यागी मौजूद रहे।