एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बृहस्पतिवार को कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने, यातायात सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। दिल्ली के कांवड़ियों ने उनसे कहा कि जैसी यूपी की पुलिस है, वैसे ही दिल्ली की पुलिस भी होनी चाहिए। ये सब सीएम योगी आदित्यनाथ की देन है।