फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्मशान घाट बदहाल, गुरुद्वारा कमेटी ने शुरू कराया हॉल का निर्माण

हस्तिनापुर में विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लतीफपुर स्थित श्मशान घाट लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। आसपास के कई गांवों के लोग इस श्मशान घाट का उपयोग करते हैं, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान बैठने, ठहरने और पूजा-पाठ के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश और तेज धूप में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ननकाना साहिब गुरु नानक नगर कमेटी ने सेवा का बीड़ा उठाया है। कमेटी की ओर से श्मशान घाट परिसर में हॉल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें