फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: लखनऊ जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पकड़ा, नजरबंद किया

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Dec 2024 02:42 PM IST

कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला को पुलिस ने मेरठ -हापुड़ सीमा पर पकड़ लिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर लाकर नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। अवनीश काजला ने कहा कि 16 दिसंबर की रात से पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। वह किसी तरह घर से निकलकर मेरठ -हापुड़ सीमा पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने शीलकुंज कॉलोनी स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। कहा कि कांग्रेस किसान, मजदूर, गरीब की आवाज उठा रही है। सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें