मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद अरुण गोविल ने नारी वंदन अधिनियम संशोधित विधेयक पारित न होने को लेकर निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव को भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस दौरान सांसद अरुण गोविल ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल महिला विरोधी हैं और महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं हैं। बैठक की अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और कैंट विधायक अमित अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पार्षद भी उपस्थित रहे।