मेरठ के लोहियानगर पुलिस और सिटी स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से 25 हजार रुपए के इनामी गौ तस्कर इरफान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुठभेड़ में रफीक नाम का आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया। इसके अलावा फैजान और एहसान नाम के दो आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने एक तमंचा, एक ज़िंदा गौवंश और गौकशी के उपकरण बरामद किए। हालांकि छह आरोपी अभी फरार हैं।