मेरठ में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहत केएल इंटरनेशनल स्कूल में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें मुन्नों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया, जिसमें केएल इंटरनेशनल स्कूल के ही बच्चों ने बाजी मारी और पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जजेस और स्कूल प्रबंधन ने ट्रॉफी, बुके, गिफ्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।