दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र और छात्राओं ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर अखबार बनने से छपने तक की प्रक्रिया जानी। उनके साथ पूजा अरोरा और शगुन शर्मा शिक्षक मौजूद रहे। आधे घंटे में ही छात्र-छात्राओं के हाथ में प्रकाशित अखबार पहुंच गया। खबरों की दुनिया की रफ्तार देख कर छात्र और छात्राएं हैरान रह गए।