फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय में जानी अखबार बनने से छपने तक की प्रक्रिया

Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2026 02:00 PM IST

मेरठ में दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अखबार बनने से लेकर उसके छपने तक की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की शिक्षिका पूजा अरोरा और शगुन शर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यालय में मौजूद टीम ने छात्रों को बताया कि किस तरह खबरें जुटाई जाती हैं, उन्हें संपादित किया जाता है और फिर प्रिंटिंग के लिए भेजा जाता है। छात्र-छात्राओं ने यह भी देखा कि किस तरह खबरों की तेज रफ्तार के बीच थोड़े ही समय में अखबार तैयार होकर पाठकों तक पहुंच जाता है। खास बात यह रही कि करीब आधे घंटे के भीतर ही प्रकाशित अखबार छात्रों के हाथ में पहुंच गया। खबरों की दुनिया की इस तेज रफ्तार को देखकर छात्र-छात्राएं काफी हैरान और उत्साहित नजर आए। उन्होंने मीडिया के कामकाज और अखबार निर्माण की प्रक्रिया को बेहद रोचक बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें