चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।