पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास पर मनाई गई। प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह किसान, मजदूर, दलित, दबे, कुचले, वंचितों को न्याय दिलाने वाले सर्व समाज के नेता थे। वह हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एकता के प्रतीक थे। चौधरी नरेश पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह यादव, निर्मित यादव, राहुल गहलौत, संजय सिरोही, डॉ. विमल कुमार उपस्थित रहे।