मेरठ में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही छात्र छात्राओं को समय पर मार्कशीट नहीं करवाने का भी आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।