होली करीब है, लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। सदर बाजार, बुढ़ाना गेट, शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड, आबूलेन, लालकुर्ती, साकेत, ब्रह्मपुरी समेत पूरे शहर की दुकानों पर गुझिया और मठरी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों को लुभाने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक की व्यवस्था भी है।