फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बसपा समर्थकों ने मनाया मायावती का 70वां जन्मदिन, पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 70वां जन्मदिन मेरठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया। शेरगढ़ी स्थित कांशीराम पार्क में जन्मदिन को ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में आयोजित किया गया। पीवीएस रोड और कांशीराम पार्क को नीले झंडों व गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ, कानपुर, लखनऊ और उत्तराखंड के प्रभारी व पूर्व एमएलसी नौशाद अली रहे। इस मौके पर नौशाद अली ने कहा कि अगर आज भी सर्वे कराया जाए तो लोग बताएंगे कि प्रदेश में भाजपा और सपा नहीं, बल्कि बसपा की सरकार सबसे बेहतर रही। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और बसपा के राजनीतिक सफर पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मेरठ मंडल प्रभारी सतपाल पेपला, जिला अध्यक्ष मोहित कुमार जाटव, शाहजहां सैफी सहित अन्य नेताओं ने मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें