पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में बुधवार शाम भाजपा ने शांतिपूर्ण मशाल पदयात्रा निकाली। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ सांसद अरुण गाविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व कार्यकर्ताओं ने औघड़नाथ मंदिर से पदयात्रा शुरू की।