फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किठौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गांव में भी फायरिंग कर फैलाई दहशत

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के गांव भडौली में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीण घूम सिंह के बेटे प्रमोद (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रमोद सुबह खेत में चारा लेने गए थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। हत्या का आरोप गांव के ही रॉबिन गुर्जर पर लगा है। प्रमोद को गोली लगने के बाद ग्राम प्रधान सतीश अपनी कार से उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने ग्राम प्रधान की कार पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से गांव में गम और गुस्से का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें