फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा को लेकर भूमि पूजन अटका, अनुमति पर खींचतान

मेरठ भामाशाह पार्क में रामभद्राचार्य की कथा के भूमि पूजन कार्यक्रम पर विवाद खड़ा हो गया। दोपहर 1 बजे भूमि पूजन का आयोजन रखा गया था, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के चलते कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया। जैसे ही आयोजन स्थल पर लोग जुटने लगे, प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजकों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आयोजक भूमि पूजन कराने पर अड़े रहे, वहीं प्रशासन ने परमिशन की औपचारिकताओं को लेकर कार्यक्रम रोक दिया। इस खींचतान के बीच भूमि पूजन का तय मुहूर्त भी निकलता चला गया। आयोजक लगातार अधिकारियों से अनुमति देने की अपील करते रहे, जबकि प्रशासन की टीम उन्हें समझाने में लगी रही। फिलहाल, आयोजन स्थल पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कार्यक्रम की अनुमति मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें