प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया। वहीं सपा नेता शेरा जाट को भावनपुर थाना पुलिस ने उनके इस्लामाबाद छिलौरा स्थित घर पर नजरबंद कर दिया। शेरा जाट ने मेरठ विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का एलान किया था। शेरा जाट ने कहा कि दलितों, पिछड़े, गरीबों की आवाज इस सरकार में नहीं सुनी जा रही है। मगर हम गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक अपनी बात रखते रहेंगे।