फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में भाकियू संघर्ष ने किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बोले-जबरन जमीन सरकार को नहीं देंगे

सोमवार को मेरठ में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश सचिव कुलदीप भड़ाना के नेतृत्व में जाहिदपुर, सलेमपुर, नराहड़ा, ततीना आदि गांव के सैकड़ों किसान कमिश्नरी चौराहे से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि किसी भी कीमत पर जबरन अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे। किसान जब तक जमीन देने के लिए सहमत नहीं होगा। तब तक उसका मनचाहा बाजारी भाव नहीं मिलेगा। हम जिलाधिकारी महोदय से मांग करते हैं कि जो इस क्षेत्र के प्रभावित किसानों की जमीनों की खरीद पर रोक लगा दी गई है। उसको तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए और जिस तरह पूरे जनपद में सर्किल रेट बढ़ाया गया है। इस तरह बाजारी के हिसाब से प्रभावित गांव का सर्किल रेट भी बढ़ाया जाए अगर हमारी मांगे तय समय पर पूरी नहीं होती तो भारतीय किसान यूनियन संघर्ष प्रभावित किसानों को साथ लेकर आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें