मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा का पीडीए मॉडल ध्वस्त हो चुका है। अजगर, मजगर, एमवाई में जनता का विश्वास नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल में देश की दुनिया मे अलग पहचान बनी है। 12 साल में देश के हिस्से में असंख्य उपलब्धियां आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ साल का कार्यकाल विकास के नाम रहा है।