शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के बाद धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन बड़ी संख्या में महिला बच्चे धरने में शामिल हुए। धरने के दौरान दो युवक धर्मेंद्र शर्मा व हरीश पुजारिया और महिला सुषमा भूख हड़ताल पर बैठ गए। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है।