मेरठ के होटल हार्मनी में अमर उजाला के ‘उदय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और शहर के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिंगर अक्षिता ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।