मेरठ की कचहरी परिसर में मेरठ बार चुनाव के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में वकील मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डालते नजर आए। चुनाव के माध्यम से बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।