मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला कमिश्नरी कार्यालय पर पहुंची, जहां उसने अपने जेठ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़िता का कहना है कि उसके पति मेरठ से बाहर नौकरी करते हैं, उनकी गैर मौजूदगी में जेठ उत्पीड़न करता है और अवैध संबंध बनाने पर जोर देता है। हंगामा कर रही महिला को पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल शांत कराया और महिला थाने भिजवा दिया।