फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत

मेरठ के गंगानगर रक्षपुरम डिवाइडर रोड पर नशे में धुत बुलेट बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर से पलटे ई-रिक्शे में सवार युवती का सिर सड़क में जा लगा। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों का इंतजार किए बगैर शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की। तभी परिजन पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनको समझाया। श्याम सिंह जाटव मजदूरी करते है और परिवार कसेरुबक्सर में किराए पर रहता है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी प्रियंका पड़ोस की अन्य लड़कियों के साथ ई-रिक्शे बैठकर मीनाक्षीपुरम में सिलाई सीखने जा रही थी। रक्षापुरम डिवाइडर रोड पर एडब्यूएचओ कॉलोनी के सामने नशे में धुत बुलेट बाइक सवार ने पीछे से ई-रिक्शे में टक्कर मार दिए। ई-रिक्शा पलट गया। प्रियंका का सिर सड़क में जा लगा। वहीं, अन्य दो लड़कियां भी मामूली घायल हो गई। प्रियंका को अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें